फरीदाबाद, फरवरी 23 -- फरीदाबाद/बल्लभगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से विकास की गति तिगुनी होगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव की तरह स्थानीय निकाय चुनाव में भी कांग्रेस शून्य पर आउट होगी। उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने रविवार को जिले में कई स्थानों पर रोड शो में लोगों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का संकल्प पत्र अलग से होगा और स्थानीय संकल्प अलग से तैयार होगा। मुख्यमंत्री का रोड शो सुबह करीब 11 बजे बल्लभगढ़ शहर के रेस्ट हाउस से शुरू हुआ। इस दौरान उनके साथ विधायक मूलचंद शर्मा, पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार बोहरा, भाजपा की मेयर प्रत्याशी प्रवीन जोशी आदि ने मुख्यमंत्री का बड़ी माला के साथ स्वागत कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.