भागलपुर, मार्च 31 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता ट्रिपल आईटी, भागलपुर की सफलता में एक और अध्याय जुड़ गया है। दरअसल, 27 मार्च को संस्थान के तीन विद्यार्थियों का कैंपस सेलेक्शन एमएक्यू सॉफ्टवेयर कंपनी ने नौ लाख सलाना के पैकेज पर किया है। कंपनी के सेलेक्शन में संस्थान के कुल 48 आवेदक शामिल हुए थे। पहले दो तकनीकी राउंड में क्रमश: 26 और 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया। इसके बाद अंतिम इंटरव्यू राउंड में 10 प्रतिभागी शामिल हुए, जिसमें तीन का चयन अंतिम रूप से किया गया। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के सत्यम श्रीवास्तव, मुंगेर के बिहार के मृगंक और नवादा के बिहार के विवेक राज का चयन हुआ है। संस्थान के पीआरओ डॉ. धीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी विद्यार्थी कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग (सीएसई) विभाग से हैं। कैंपस सेलेक्शन का आयोजन ट्रेनिंग इंचार्ज और ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.