रांची, अगस्त 14 -- रांची। ट्रिपल आईटी, रांची ने हर घर तिरंगा अभियान के हिस्से के रूप में तिरंगा यात्रा का आयोजन गुरुवार को किया। रैली का नेतृत्व निदेशक प्रो राजीव श्रीवास्तव ने किया। इसमें छात्रों, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने तिरंगे के साथ मार्च करते हुए देशभक्ति और एकता का संदेश दिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों पर गर्वपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना था, ताकि देश की विरासत, स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति गहरा गर्व और जुड़ाव विकसित हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.