भागलपुर, फरवरी 22 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी), भागलपुर का परिसर शनिवार की शाम युवाओं के उत्साह और संगीत के शोर से गूंजता रहा। संस्थान के वार्षिक तकनीकी-सांस्कृतिक उत्सव इनयुग्मा के तहत आयोजित लाइव बैंड ने विद्यार्थियों में गजब की ऊर्जा भर दी। लोकप्रिय बैंड डिस्टॉर्टेड क्रोमोसोम की जोशीली प्रस्तुति और उसके बाद प्रसिद्ध डीजे मर्लिन के धमाकेदार सेट पर छात्र देर रात तक थिरकते रहे। मैदान खचाखच भरा हुआ था और अलग-अलग परिधानों में सजे विद्यार्थी संगीत की धुनों पर नाचते-गाते नजर आए। इससे पहले शुक्रवार की रात इनयुग्मा के विधिवत उद्घाटन के बाद कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें प्रख्यात कवयित्री डॉ. वंदना शुक्ला और कवि अभिजीत मिश्रा ने अपनी ओजस्वी कविताएं प्रस्तुत कीं। उनकी देशभक्ति से ओत-प्रो...