भागलपुर, जनवरी 29 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) भागलपुर की बीटेक छात्रा श्रद्धा साहू ने सिंगापुर में भारत का नाम रोशन किया है। उन्हें 40वें एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ट्रिपल ए आई) अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 2026 में बेस्ट अंडरग्रेजुएट स्टूडेंट पोस्टर अवॉर्ड से नवाजा गया है। श्रद्धा मूलरूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर, रामनगर अधरतल की रहने वाली हैं। उनका शोध कार्य एम्पावरिंग ग्लोबल साउथ एआई (ईजीएसएआई) छात्र गतिविधि के अंतर्गत प्रस्तुत किया गया। इस मंच पर भारत, हांगकांग (चीन), संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र, मोरक्को, नाइजीरिया, इथियोपिया, तंजानिया, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, इटली और कोरिया गणराज्य सहित अनेक देशों के शिक्षाविदों और उद्योग विशेषज्ञों की भागीदारी रही। पीआरओ ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.