प्रयागराज, मार्च 13 -- राजरूपपुर, कालिंदीपुरम समेत आसपास के इलाके में चौथे दिन भी बिजली-पानी का संकट बना रहा। कसारी-मसारी उपकेंद्र में 10 एमवीए का नया ट्रांसफॉर्मर गुरुवार सुबह लगा दिया गया। ट्रांसफॉर्मर लगाने के बाद भी बड़े क्षेत्र में बिजली कटौती होती रही। उपकेंद्र में ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए सुबह लगभग सात बजे क्षेत्र की बिजली काट दी गई। इसकी वजह से क्षेत्र के नलकूपों से पानी सप्लाई बंद हो गई। बिजली सप्लाई आधा घंटा बाद बहाल हो गई लेकिन नलकूपों से पानी की आपूर्ति सुबह आठ बजे के बाद शुरू हो पाई। दो घंटे बाद फिर बिजली सप्लाई बंद हुई। क्षेत्र में बिजली कटौती दिन में भी होती रही। क्षेत्र के पार्षद मिथिलेश सिंह ने बताया कि सुबह हाइड्रा से ट्रांसफॉर्मर उपकेंद्र में ले जाने के लिए बिजली काटी गई। नए ट्रांसफॉर्मर से सप्लाई शुरू नहीं हो पाई। ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.