सीतापुर, फरवरी 15 -- खैराबाद, संवाददाता। खैराबाद के भगवानपुर में शनिवार देर रात ट्रॉली पर लदा गन्ना सही करने के लिए ट्रैक्टर से उतरे दो लोगो को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। उधर, हादसे को अंजाम देकर आरोपी वाहन चालक मौके से भाग निकला। खैराबाद के धरैचा निवासी किसान चंदन सिंह (50) को अपना गन्ना बिक्री केन्द्र पर ले जाना था। शनिवार रात चंदन सिंह बद्रीपुरवा के सर्वेश कुमार (38) के ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गन्ना लादकर ले जा रहे थे। ट्रैक्टर सर्वेश कुमार चला रहे थे। धरैचा के पास पहुंचने पर वह ढाबे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करने के लिए विपरीत दिशा में आ गए। इस बीच ट्रॉली पर लदा गन्ना गिरने लगा। गन्ना सही करने के चंदन सिंह और सर्वेश कुमार ट्रैक्टर से उतरकर ट्रॉली की तरफ जाने लगे। इतने में आया तेज रफ्तार वाहन दोनों को कुचल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.