बरेली, मार्च 2 -- शाही, संवाददाता। ईंट-भट्ठों की ट्रैक्टर ट्रालियों से शाही फतेहगंज रोड पर मिट्टी गिरती रहती है। शुक्रवार की रात्रि में हुई बूंदाबांदी में मिट्टी भीगने से लालकुआं अड्डा के पास रोड पर फिसलन हो गई। बाइकों को चालकों ने जैसे ही फिसलन वाले हिस्से से निकाला, बाइकें फिसल कर गिर गईं। अड्डा के लोगों ने बताया कि शनिवार को लगभग 25 बाइकें गिरीं। बाइकें फिसलने से फतेहगंज पश्चिमी के फिरासत हुसैन, उनकी पत्नी हूर अफजा , नन्हे लाल शीशगढ़ घायल हो गए। एसओ के निर्देश पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी हटाकर रोड को साफ कराया। कुल्छा के मोहन स्वरूप कातिब ने 24 बाइक सबार यात्रिओं के घायल होने पर चिंता जताया। सम्पपूर्ण समाधान दिवस में इसकी शिकायत की। उन्होंने ओवरलोड और ओवरहाइट ट्रालियों को सड़क दौड़ाने पर रोक लगाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.