नई दिल्ली, फरवरी 16 -- बिहार के पूर्व सीएम सह राष्ट्रीय जनता दल के बड़े चेहरे लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सोमवार को हाजिरी लगाई। लैंड फॉर जॉब घोटाला केस मे चार्ज फ्रेमिंग के बाद उन्हें सदेह हाजिर होकर चार्ज के मुद्दे पर अपना पक्ष रखना था। कोर्ट ने मामले के सभी अभियुक्तों को उपस्थित होने का आदेश दिया है। तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और मीसा भारती पहले ही उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। दोनों नेताओं ने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। सोमवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में देश के चर्चित नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले में सुनवाई थी। पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और बिहार विधान परिषद में नेता विरोधि दल कोर्ट में उपस्थित हुए। राबड़ी देवी देवी खुद चल कर गईं तो लालू प्रसाद यादव ...