मैनपुरी, सितम्बर 8 -- शहर के आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में बालक व बालिका वर्ग की वालीबॉल चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डा. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजूकेशनल एकेडमी के मैनेजर विद्यांशु सौजिया द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। बालक वर्ग में नौ, बालिका वर्ग में तीन विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, मलिखान सिंह इंटर कॉलेज कुरावली, एकरसानंद इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, रामकृष्ण विद्या आश्रम इंटर कॉलेज कुरावली, महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज, सदानंद इंटर कॉलेज रठेरा, सिलेटी सिंह इंटर कॉलेज भोगांव, आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, गंगासहाय बालिका इंटर कॉलेज, कु. आरसी कन्या इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मंडल प्रतियोगिता के लि...