मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता बीएनएसएस की धारा में ट्रायल इन अब्सेंशिया के तहत फरार आरोपितों के विरुद्ध संबंधित कोर्ट में सुनवाई कराई जाएगी। इसको लेकर लोक अभियोजक अजय कुमार ने सभी अपर लोक अभियोजकों को निर्देश दिया है। उन्होंने ऐसे मामले को चिह्नित कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। वे मंगलवार को पिछले वर्ष हुए मामले के निष्पादन को लेकर अपर लोक अभियोजकों के साथ अपने कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने सभी अपर लोक अभियोजकों को जनवरी 2025 से दिसंबर तक मामले के निष्पादन के संबंध में एक सप्ताह में सूची उपलब्ध कराने को कहा है। प्रत्येक माह की दो तारीख तक उस माह में निष्पादित मामले की सूची उपलब्ध कराने व स्पीडी ट्रायल के तहत सुनवाई की अद्यतन स्थिति से अवगत कराने का भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.