प्रयागराज, मार्च 17 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में ट्रामा सेंटर के सामने फैली गंदगी से शेड के नीचे मरीजों और तीमारदारों को बैठना मुश्किल हो गया है। होली के दौरान ट्रामा सेंटर के वार्ड का कूड़ा गेट पर ही फेंक दिया गया है। गेट के सामने दुर्गंध उठ रही है। जानवरों ने कूड़े को इधर-उधर बिखेर दिया है। सफाई के लिए कर्मचारी हीलाहवाली कर रहे हैं। ट्रामा सेंटर में 42 बेड हैं। होली के समय हादसों के शिकार लोगों का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। इससे तीमारदारों को दो दिन भीड़ भी बढ़ गई है। हादसे में घायल आठ लोगों का सोमवार को ऑपरेशन भी होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.