बलरामपुर, जनवरी 21 -- पचपेड़वा, संवाददाता। ब्लॉक मुख्यालय पचपेड़वा में बुधवार को दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के लिए उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यह दो दिवसीय शिविर श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर-नई दिल्ली एवं टाटा ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसमें ब्लॉक क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतों से आए दिव्यांग एवं असहाय लाभार्थियों ने सहभागिता की। शिविर में सुबह 10 बजे से पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। पंजीकरण के उपरांत ओपीडी में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लाभार्थियों की जांच कर उन्हें मानकों के अनुरूप मौके पर ही कृत्रिम उपकरण तैयार कर वितरित किए गए। शिविर में हाथ-पांव कटे, पोलियो पैरालिसिस से पीड़ित, दृष्टिबाधित, चलने-फिरने एवं सुनने में असमर्थ दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ-पांव, कैलिपर्स, ट्राई साइकिल, बैसाखी, छड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.