भभुआ, जनवरी 3 -- क्वार्टर फाइनल मेच में जीत दर्ज कर सरेवां की टीम सेमीफाइनल में पहुंची श्रीमती उदासी देवी प्लस टू उच्च विद्यालय खेल मैदान में पहुंचे थे खेल प्रेमी (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। अखलासपुर स्थित श्रीमती उदासी देवी प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में चल रहे महासंग्राम फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान शनिवार को बिउर और सरेवां टीम के बीच मैच हुआ। अंत तक दोनों टीमें बराबरी पर रही। मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों ने संतुलित खेल का प्रदर्शन किया। लेकिन, किसी ने गोल नहीं किया। दूसरे हाफ में भी आक्रामक प्रयासों के बावजूद गोलपोस्ट में बॉल डालने का मौका नहीं मिल सका। निर्धारित समय तक स्कोर बराबर रहने के कारण मुकाबले का निर्णय ट्राइब्रेक से किया गया। ट्राइब्रेक में बिउर की टीम ने सरेवा को 3-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। मैच मे...