बदायूं, जून 4 -- बदायूं, संवाददाता। खरीफ की सीजन में किसानों ने धान की फसल की तैयारियां शुरू कर दी हैं। किसान इन दिनों धान रोपाई के लिए पौध डालने में लगे हैं। जिला कृषि अधिकारी डीके सिंह ने किसानों से ट्राइकोडर्मा से बीज शोधित कर पौध डालने के लिए कहा है। जिले में किसान करीब 60 हजार हेक्टेयर पर धान की खेती करते हैं। इस बार भी किसानों ने अभी से धान की खेती की तैयारियां शुरू कर दी हैं। किसान समय से रोपाई के लिए धान की पौध डाल रहे हैं। पौध के हिसाब से मौसम भी अनुकूल है। जिला कृषि अधिकारी ने धान की खेती करने वाले किसानों से कहा है कि धान की पौध ट्राइकोडर्मा से बीज शोधित करने के बाद ही डालें। ऐसा करने से धान की फसल बीमारी से दूर रहेगी और उत्पादन भी अधिक मिलेगा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि ट्राइकोडर्मा राजकीय कृषि बीज भंडार गृहों पर उपलब्ध है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.