गाज़ियाबाद, मार्च 12 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। ट्रांस हिंडन में आज करीब 425 स्थानों पर होलिका दहन होगा। सभी सोसाइटी में होली के पर्व को लेकर खासा उत्साह है। कॉलोनियों से लेकर सोसाइटी तक होलिका दहन की तैयारी पूरी कर ली गई है। लोग आसपास के इलाकों के मुकाबले अपनी होलिका को बड़ा करने में जुटे हैं, जिसके लिए अतिरिक्त लकड़ियों की व्यवस्था भी की जा रही है। आज होलिका पूजन के साथ होलिका दहन होगा। ट्रांस हिंडन जोन की कॉलोनियों में 350 स्थानों पर होलिका दहन की तैयारी है। वहीं करीब 70-75 सोसाइटी में भी अलग-अलग होलिका दहन किया जाएगा। खोड़ा, इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी, लाजपत नगर, मोहननगर, अर्थला, हिंडन विहार, राजेंद्र नगर, डीएलएफ कालोनी, बृज विहार, चंद्र नगर, सूर्य नगर, कनावनी व मकनपुर समेत कई जगहों पर होलिका की तैयारी पूरी हो गई है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.