गाज़ियाबाद, फरवरी 22 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। ट्रांस हिंडन के वसुंधरा, शालीमार गार्डन, राजीव कॉलोनी समेत विभिन्न इलाकों में रविवार को स्वास्थ्य शिविरों में लोगों की खून, बीपी, शुगर, जोड़ों के दर्द की जांच कर मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करहेड़ा के अंतर्गत राजीव कॉलोनी में आयोजित शिविर में 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग की गई। शिविर में कुल 107 लोगों ने लाभ प्राप्त किया। इनमें 64 व्यक्तियों की ब्लड प्रेशर, शुगर, ओरल, ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर की जांच की गई। 23 मरीज ब्लड शुगर और हाइपरटेंशन से संबंधित पाए गए, जबकि अन्य मरीज जोड़ों के दर्द, त्वचा रोग और सर्दी-जुकाम से संबंधित थे। वहीं, शालीमार गार्डन स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में आयोजित शिविर में 550 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं ...