आगरा, दिसम्बर 13 -- यमुनापार के ट्रांस यमुना बी ब्लाक की एक गली में लोग परेशान हैं। यहां पिछले करीब एक सप्ताह से पानी की पाइप लाइन लीक कर रही है। जिससे गली में पानी भर रहा है और लोगों के घरों की नींव में पानी जाने लगा है। जलकल विभाग के अधिकारियों कई दिन पहले सूचित किया गया था लेकिन जलकल विभाग के अधिकारी शनिवार को वहां स्थिति देखने पहुंचे। ट्रांस यमुना बी ब्लाक की गली में पानी की पाइप लाइन लीक होने लगी थी। धीरे-धीरे लीकेज बढ़ती गई और प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद होने लगा। इससे आसपास की जलापूर्ति भी बाधित होने लगी थी। वहीं इससे गली में पानी भरने लगा। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत होने लगी। इसके साथ ही आसपास के मकानों की नींव में पानी जाने लगा। क्षेत्रीय पार्षद प्रकाश केशवानी ने जलकल विभाग के अधिकारियों इसकी जानकारी दी थी लेकिन कोई दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.