पीलीभीत, जून 15 -- संभावित बाढ से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से पूर्व में की गई तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। इसके लिए तहसील में कंट्रोल रूम को बनाया गया है। यहां पर कर्मियों की ड्यूटी को लगा दिया गया है। आज से कंट्रोल रूम के साथ ही बाढ़ चौकियां भी सक्रिय हो जाएंगी। हालांकि अभी ट्रांस क्षेत्र में बाढ़ जैसी कोई स्थित नहीं हैं। हर साल बाढ से ट्रांस शारदा क्षेत्र करीब 22 गांव प्रभावित होते है। यहां पर वर्षाकाल के दौरान ग्रामीणों को सुरक्षा देने के लिए प्रशासन की ओर से पहले से ही तैयारी शुरु हो जाती है। इस बार भी संभावित बाढ़ को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारी कर ली थी। ट्रांस क्षेत्र में निरीक्षण करने के बाद रिपोर्ट को तैयार किया था। इसमें क्षेत्र के गांवों को सर्वाधिक, मध्यम और सामान्य की श्रेणी में घोषित किया था। क्षे...