बस्ती, जनवरी 14 -- बस्ती। 220 केवी ट्रांसमिशन विद्युत उपकेंद्र गिदही में 16 से 18 जनवरी तक तीन दिन मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। तीनों दिन शहर से लेकर गांव तक के एक दर्जन 33 केवी विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति सुबह 11:30 बजे से शाम चार बजे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी ट्रांसमिशन बस्ती के अधिशासी अभियंता आदित्य कुमार ने दिया। उन्होंने बताया कि शट डाउन के दौरान उपकेंद्र गिदही में बस बार बदलने का कार्य कराया जाएगा। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र बाघनगर, नगर बाजार, महसो, गाऊखोर, मुंडेरवा, ओड़वारा, कोर्ट, कैली, गांधी नगर, गिदही, बड़ेबन व पुरानी बस्ती उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.