प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 14 -- भुपियामऊ 220 केवीए ट्रांसमिशन में दो उपकेंद्र की 33 केवीए मेन लाइन के पैनल में खराबी आने से शुक्रवार को आठ बार आपूर्ति ट्रिप हुई। कई बार आपूर्ति ट्रिप करने से दोनों उपकेंद्र के तीन फीडर के रिले में खराबी आ गई। करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से दोनों उपकेंद्र से जुड़े 16 मोहल्ले के उपभोक्ताओं को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। भुपियामऊ से रूपापुर, बाबागंज उपकेंद्र के लिए एक ही ट्रैक पर 33 केवीए की लाइन करीब 12 किलोमीटर का चक्कर लगाकर गुजरी है। शुक्रवार को 33 केवीए के आउटपुट पैनल के कुछ उपकरण में खराबी के चलते आपूर्ति आठ बार ट्रिप हुई। कई बार मेन आपूर्ति ट्रिप करने से दोनों उपकेंद्र के तीन फीडर के रिले में दिक्कत हुई। भुपियामऊ मेन बेस पर पैनल की मरम्मत के चलते शुक्रवार दोपहर 12 से शाम सात बजे तक दोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.