उन्नाव, जनवरी 13 -- उन्नाव। ट्रांसफॉर्मरों से तेल चोरी करने वाले गिरोह का अजगैन और सर्विलांस पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से ट्रांसफॉर्मर में डाले जाने वाला 150 लीटर तेल व चोरी में प्रयुक्त एक पिकप वाहन बरामद किए हैं। गिरोह का सरगना कानपुर देहात, रायबरेली का रहने वाला है। 16 दिसंबर 2025 की रात अजगैन के ग्राम कुसम्भी में 250 केवीए ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी की कोशिश की गई थी। रात 12 बजे की घटना होने के चलते किसी को कुछ पता नही चला। अवर अभियंता ने सुबह अजगैन पुलिस को तहरीर दी तो छान बीन शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज के जरिये पड़ताल शुरू हुई। फिर पुलिस कॉल डिटेल व सीडीआर की तपतिश में जुटी और कामयाबी भी मिली। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया की गिरफ्तार किए गए अभियुक्त शातिर गिरोह के सदस्य है। जिसने कान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.