मैनपुरी, जून 8 -- कस्बा की गिहार कालोनी के निकट लगे बिजली ट्रांसफार्मर से सीधे कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। इस संबंध में हिन्दुस्तान ने 4 जून के अंक में सीधे ट्रांसफार्मर से जोड़ ली कटिया शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित की तो बिजली विभाग हरकत में आ गया। शनिवार और रविवार को बिजली टीम ने कालोनी पहुंचकर कटिया हटवाई और दो दर्जन से अधिक लोगों को बिजली कनेक्शन दिए। नगर के जीटी रोड स्थित गिहार कालोनी के निकट बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। इस ट्रांसफार्मर पर कालोनी के दर्जनों लोगों ने डायरेक्ट कटिया जोड़कर बिजली का प्रयोग किया जा रहा था। लगातार हो रही बिजली चोरी से विभाग को बड़ा नुकसान हो रहा था। बीती 4 जून के अंक में इसकी खबर प्रकाशित हुई तो विभाग हरकत में आ गया। शनिवार को अवर अभियंता ताराचंद ने बिजली कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.