कौशाम्बी, अप्रैल 20 -- जनपद मुख्यालय मंझनपुर की विद्युत आपूर्ति पूर्वाह्न 11 बजे ट्रांसफॉर्मर और केबल फुंकने से ठप हो गई। दोपहर में भीषण तपिश व गर्मी में मुख्यालय के उपभोक्ता परेशान रहे। साढ़े पांच घंटे बाद शाम साढ़े चार बजे आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। रविवार पूर्वाह्न मुख्यालय मंझनपुर में लगा ढाई सौ केवीए का ट्रांसफॉर्मर अचानक फुंक गया। इतना ही नहीं ट्रांसफॉर्मर से बिजली आपूर्ति के लिए लगी केबल भी जल गई। इससे मुख्यालय के कई वार्डों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। स्थानीय लोगों ने बिजली गुल होने की सूचना बिजली कर्मियों से लेकर उपकेंद्र तक की। जानकारी होने पर जेई चंद्रिका प्रसाद मौर्य ने कर्मचारियों को मौके पर भेजा। मामला मुख्यालय का होने के कारण आनन-फानन में वर्कशॉप से ट्रांसफॉर्मर उठवाकर लगवाया गया। इसके बाद जली हुई केब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.