बागपत, जनवरी 9 -- बड़ौत। ट्रांसफार्मर में छिपकली आने से हाईटेंशन लाइन में शुक्रवार की तड़के ब्रेक डाउन हो गया। इससे बडौत नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न आने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह बिजली न आने से घरों में पानी की समस्या खड़ी हो गई। अधिकारियों, कर्मचारियों की टीम ने फॉल्ट की सूचना मिलते ही लाइन की जांच शुरू की, लेकिन फाल्ट तलाशने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। खराब मौसम भी फाल्ट तलाशने में बाधा बना रहा। ट्रांसफार्मर में आए फाल्ट को ठीक करने के चलते 8 घंटे बाद शहर के 50 फीसदी हिस्से की आपूर्ति ठीक कर ली गई। इसके बाद शेष हिस्से की आपूर्ति सुचारू होने में दो घंटे और लग गए। कुछ दिन पहले भी केबल बक्शे में फाल्ट के कारण पूरे शहर की विद्युत आपूर्ति चौपट हो गई थी। आये दिन लाइनों में फाल्ट के कारण घंटों तक श...