इटावा औरैया, नवम्बर 12 -- फोटो-11 बिजली घर में लगे ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते कर्मचारी बकेवर, संवाददाता। लवेदी क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर बिजली घर पर लगे 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण 40 गांवों में बिजली बाधित है।बुधवार देर शाम तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। अवर अभियंता नरदेव गौतम ने बताया कि 5 एमवीए ट्रांसफार्मर में कुछ टेक्निकल फॉल्ट है जिसे टेक्नीशियन द्वारा चेक कराया जा रहा है और मरम्मत का काम शुरू किया गया। इस खराबी के कारण बहादुरपुर, चिंडौली, नवादा, डबाह, आदि गांवों के उपभोक्ताओं का कहना है कि ट्रांसफार्मर पूरी तरह से खराब है और आये दिन खराब होने से बिजली आपूर्ति बाधित होती है। इस समय गेहूं के खेतों के लिए सिंचाई एवं जानवरों के पानी एवं घर के पानी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इस बिजलीघर से करीब 160 निजी व सरकारी नलकू...