औरैया, दिसम्बर 29 -- कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर में पिछले दस दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ती जा रही है। गांव का मुख्य ट्रांसफार्मर फुंक जाने के बाद से अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा सका है, जिससे पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना बिजली विभाग को उसी दिन दे दी गई थी, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। समाजसेवी उपेंद्र यादव ने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग ने समस्या पर ध्यान नहीं दिया, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से गांव में पेयजल संकट खड़ा हो गया है। हैंडपंप और मोटर न चल पाने से लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.