बुलंदशहर, फरवरी 20 -- गांव ऐंचना में करीब दस दिन से नलकूप का ट्रांसफार्मर खराब है। इस संबंध में ग्रामीणों ने एसडीओ व जेई को कई बार सूचित किया। आरोप है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद भी एसडीओ व जेई समस्या का संज्ञान नहीं ले रहे हैं। इस संबंध में गांव निवासियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। ग्रामीण कहना है कि खराब ट्रांसफॉर्म पर जहीरुल, इस्लाम जियारउल हक, साबिर अहमद, शरीफ, फिरोज, मुस्ताक व साबिर आदि किसानों के कनेक्शन हैं। करीब दस दिन से उनके नलकूप का ट्रांसफार्मर खराब है। जिसकी वजह से उन्हें पानी की समस्या आ रही है। उनकी फसलों को नुकसान हो रहा है। एसडीओ कहना है कि उन्हें कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, जल्द ही ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...