बलिया, मई 13 -- नवानगर। सिकंदरपुर कस्बा स्थित बस स्टेशन के पास लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर सोमवार की दोपहर अचानक धू-धू कर जलने लगा। आनन-फानन में आस-पास के लोगों ने विद्युत सब स्टेशन को सूचना दी। इसके बाद बिजली काट दी गई तब आग बुझी। स्थानीय लोगों की तरत्परता से बड़ी अनहोनी होते-होते बच गई। भीषण गर्मी में कई घंटे आस-पास के लोगों के यहां बिजली गुल रही। लोगों का मानना है कि लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर में आग लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...