अयोध्या, फरवरी 19 -- अयोध्या। शहर के नियावां विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े नयापुरवा और कुर्मी टोला की विद्युत आपूर्ति गुरुवार को दिनभर में कई बार कटी। 400 केवीए नयापुरवा भगवान शंकर मंदिर के पास ट्रांसफार्मर पर मेंटेनेंस का कार्य होने के कारण नयापुरवा की और कुर्मी टोला की सप्लाई शाम चार बजे के बाद मिली। इसके पहले पूर्वाह्न 11 बजे अफीम कोठी फीडर की सप्लाई आधे घंटे तक ठप रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...