शामली, दिसम्बर 18 -- थाना आदर्शमंडी क्षेत्र के गांव सिलावर में दो पक्षों में सरकारी ट्रांसफार्मर की चारदीवारी करने को लेकर जमकर संघर्ष हुआ। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाईसेंसी पिस्टल छीनने का आरोप लगाया तो दूसरे पक्ष ने लाईसेंसी पिस्टल ताननें का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरूवार को थाना आदर्शमंडी क्षेत्र के गांव सिलावर निवासी विकास व सुभाष दोनों भाई घर के बाहर रखे सरकारी ट्रांसफार्मर की चारदीवारी कर रहे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान चचेरे भाई आशुतोष ने इसका विरोध किया और चारदीवारी करने से मना किया, जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। गांव में झगड़ा होने पर...