नई दिल्ली, जुलाई 29 -- ट्रांसफर के बाद भी एक जज लगातार पुराने कोर्ट में ही उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। साथ ही लगातार मामलों पर सुनवाई भी कर रहे हैं। मामला तेलंगाना हाईकोर्ट का है, जहां एक न्यायाधीश तबादले के दो हफ्तों के बाद भी नई अदालत में नहीं पहुंचे हैं। हालांकि, उन्होंने इसकी वजह नहीं बताई है। कोर्ट रजिस्ट्रार ने भी पुष्टि की है कि वह कोर्ट में ही मौजूद हैं। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, तेलंगाना हाईकोर्ट के जस्टिस टी विनोद कुमार का सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार ने मद्रास हाईकोर्ट ट्रांसफर किया था। शीर्ष न्यायालय की तरफ से 22 जजों की सिफारिश 26 मई को की गई थी, जिसमें से केंद्र ने 14 जुलाई को 19 जजों को लेकर फैसला लिया। खास बात है कि अन्य 18 जज अपनी नई जगहों पर पहुंच चुके हैं। ट्रांसफर की जानकारी मिलने के बाद किसी न्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.