हल्द्वानी, अगस्त 31 -- हल्द्वानी, संवाददाता। ट्रांसपोर्ट नगर में नगर निगम द्वारा टैक्स लगाने के फैसले पर व्यापारियों और भाजपा नेताओं ने पुनर्विचार की मांग की है। देवभूमि ट्रांसपोर्ट महासंघ के पदाधिकारियों और भाजपा नेता जसपाल कोहली व कुंदन सिंह बिष्ट ने कहा कि टैक्स लगाने से पहले नगर निगम को व्यापारियों के साथ गोष्ठी करनी चाहिए। देवभूमि ट्रांसपोर्ट महासंघ ने रविवार को ट्रांसपोर्ट नगर के गेट में प्रदर्शन किया। महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर की लगभग 875 दुकानें नो प्रॉफिट नो लॉस की संस्था द्वारा आवंटित की गई थीं। व्यापारियों को रजिस्ट्री के साथ मालिकाना हक मिला है। उन्होंने कहा कि पहले से ही यातायात नगर अनुश्रवण समिति द्वारा रजिस्ट्री मूल्य का लगभग 15 प्रतिशत एनओसी शुल्क के रूप में लिया जाता है। अगर अब...