मुरादाबाद, फरवरी 22 -- ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बिजलीघर में रविवार को उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्र में पूर्व निर्धारित सूचना के अनुसार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की बात कही गई थी, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। आजाद नगर में रहने वाले यामीन का आरोप है कि दोपहर 1 बजे से लगातार बिजलीघर पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन किसी भी अधिकारी व कर्मचारी ने फोन रिसीव नहीं किया। उपभोक्ता सैय्यद अम्माद ने बताया कि करीब 30 बार कॉल करने के बावजूद किसी ने फोन नहीं उठाया, जिससे बिजली बहाली का सही समय पता नहीं चल सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...