नई दिल्ली, फरवरी 5 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। बीएस-4 और इससे कम मानकों वाले वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाकर नए वाहन लाने की सरकार की प्रस्तावित योजना की दिल्ली के ट्रांसपोर्टरों ने सराहना की है, लेकिन इसमें कुछ बदलाव की मांग भी उठाई है। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण के लिए पुराने वैध पंजीकरण वाले वाहनों में रेट्रो फिटिंग कर ई-वाहनों में तब्दील करने पर प्रोत्साहन दिए जाने की मांग की है। ऑल इंडिया मोटर्स एंड गुड्स ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कपूर का कहना है कि ट्रांसपोर्ट उद्योग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इसके लिए नई नीति को लागू करते समय ट्रांसपोर्ट व्यावसायियों की आर्थिक स्थिति को भी देखा जाना चाहिए। वैकल्पिक समाधान दिए बिना पुराने वाहनों पर प्रतिबंध लगाकर उन्हें बदलने की नीति लाना गलत है। एसोसिएशन का कहना है कि गैर ब...