मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- उप्र के कौशल विकास मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा गया है कि मुजफ्फरनगर में व्यावसायिक वाहनों की मैनुअल फिटनेस जांच व्यवस्था समाप्त कर वाहनों को बिजनौर व अन्य राज्यों (हरिद्वार, उत्तराखंड) स्थित स्वचालित परीक्षण केंद्रों पर भेजे जाने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से ट्रांसपोर्ट उद्योग, बस एवं ट्रक ऑपरेटरों, लघु व्यावसायिक वाहन स्वामियों तथा ई-रिक्शा चालकों में चिंता एवं रोष व्याप्त होने से अवगत कराया है। पत्र में कहा गया है कि अन्य जनपदों/राज्यों में फिटनेस हेतु जाने से डीजल, टोल टैक्स व अन्य मदों में अत्यधिक आर्थिक बोझ पड़ेगा, व्यवसायिक कार्यदिवसों का भारी नुकसान होगा। जनपद में पंजीकृत लगभग 15 हजार स...