देहरादून, मार्च 25 -- आशारोड़ी में मैनुअल फिटनेस बंद करने से परिवहन कारोबारियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। आक्रोशित बस, टैक्सी, मैक्सी, मैजिक, ट्रक, विक्रम और ऑटो यूनियन से जुड़े संचालकों ने मुख्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने संयुक्त परिवहन आयुक्त से मिलकर तीन दिन के भीतर पूर्व की भांति आशारोड़ी में मैनुअल फिटनेस शुरू नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। महानगर सिटी बस सेवा सोसाइटी के बैनर तले कुल्हाल स्थित परिवहन मुख्यालय पहुंचे। कारोबारियों ने बताया कि आशारोड़ी में कमर्शियल वाहनों की मैनुअल फिटनेस बंद कर दी गई है। पहले भी मैनुअल फिटनेस बंद की गई, तब परिवहन कारोबारियों को न्यायालय जाना पड़ा था। न्यायालय के आदेश पर तब मैनुअल फिटनेस शुरू की गई थी, मामला अभी विचाराधीन है, इस पर 14 मई को सुनवाई होनी है। कहा कि वाहनों की फि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.