गोरखपुर, मार्च 28 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत में रानीडीहा और ट्रांसपोर्टनगर में नगर निगम के जोनल कार्यालय के लिए धन जारी हो गया। जोन एक और दो में कार्यालयों के लिए स्वीकृत 21.21 करोड़ रुपये की आधी धनराशि पहली किस्त के रूप में जारी जुई है। कार्यालयों का निर्माण जलनिगम की सीएण्डडीएस करेगी। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। राप्तीनगर फेज 04 रानीडीहा में 2076.93 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में जोन 01 के नगरीय सुविधा केंद्र पर 10.71 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जबकि जोन दो का कार्यालय ट्रांसपोर्टनगर में नगर निगम की खाली पड़ी जमीन पर बनेगा जिस पर करीब 10.50 करोड़ रुपये लागत आएगी। निगम के मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि भवन के बेसमेंट में पार्किंग और भूतल, प्रथम और द्वितीय तल पर कार्यालय रहेंगे। तृतीय तल पर जरूरी मशीनर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.