जहानाबाद, अगस्त 24 -- अरवल, निज संवाददाता। बिहार सरकार द्वारा बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड के गठन के बाद बोर्ड के सदस्य राजन सिंह ट्रांसजेंडर का अरवल में आगमन हुआ। जिला सर्किट हाउस में बिजली प्रसाद किन्नर ने उनका स्वागत किया। राजन सिंह ट्रांसजेंडर ने कहा कि एनडीए सरकार द्वारा बिहार में ट्रांसजेंडर बोर्ड बनाकर ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को न्याय दिया है। बिहार के किन्नर समुदाय के लोगों को अब न्याय मिलेगा। रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। बोर्ड के सदस्य राजन सिंह ट्रांसजेंडर ने कहा कि जल्द ही बिहार सरकार द्वारा अरवल जिला में एक अच्छी जगह देखकर ट्रांसजेंडर भवन का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा, ताकि जिला स्तर पर ट्रांसजेंडर समुदाय को आने वाली सभी समस्याओं का निवारण एक ही स्थान से हो सके। इसका संचालन ट...