अयोध्या, अगस्त 4 -- उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि ट्रांसजेंडर बच्चों को जन्म भगवान की देन हैं। ऐसे बच्चों को सड़क पर न छोड़ें ताना न मारें, बल्कि उन्हें शिक्षित बनाएं। उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर समाज और देश का भविष्य हैं। इसलिए उन्हें ताना न मारकर अच्छी शिक्षा देने के लिए कदम बढ़ाएं। यह बातें राज्यपाल में अवध विवि के स्वामी विवेकानंद सभागार में अयोध्या कॉन्क्लेव में कही। उन्होंने जिला प्रशासन व समाजसेवी संस्थाओं का आह्वान किया कि ट्रांसजेंडर को समाज में सम्मान के लिए बस्ती जिले की तर्ज पर ट्रांसजेंडर पाठशाला शुरू करें। उन्होंने बताया कि बस्ती जिला प्रशासन के प्रयास से 51 ट्रांसजेंडर को रोजगार मिला है। उन्होंने बताया कि गुजरात के लोग अब ट्रांसजेंडर को अपनाने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की ओर से ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.