बस्ती, जून 25 -- बस्ती, हिटी। कलेक्ट्रेट सभागार में ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डीएम रवीश गुप्ता ने की। डीएम ने इन्दिरा चेरीटेबल सोसाइटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय को निर्देश दिया कि ट्रांसजेन्डरों का सत्यापन कराकर मतदाता पहचान पत्र बनवाएं। ट्रांसजेन्डर प्रमाण पत्र के आधार पर चयनित 11 ट्रांसजेन्डरों का आयुष्मान कार्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिला समाज कल्याण अधिकारी से समन्वय स्थापित कर शासन के निर्देशानुसार तैयार कराया जाए। डीएम ने कहा कि इस समुदाय से सम्बन्धित लोग कोई प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं तो उसकी सूचना अवश्य दे दें, जिससे उन्हें निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कराया जा सके। उन्होंने बीएसए अनूप तिवारी को निर्देश दिया कि संचालित स्मार्ट क्लास के आयोजन में योग्य शिक्षकों को भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.