कानपुर, फरवरी 13 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। ट्रांसगंगा सिटी से वीआईपी रोड को जोड़ने वाले गंगा नदी के फोर लेन पुल की कनेक्टिविटी अटल घाट से शुक्लागंज तक गंगा किनारे प्रस्तावित गंगा रिवर फ्रंट से होगी। शुक्लागंज गंगा पुल, ट्रांसगंगा सिटी गंगा पुल और गंगा बैराज से वीआईपी रोड के समानांतर बनने वाले रिवर फ्रंट के जरिये शहरी कनेक्ट होंगे। करीब 800 करोड़ रुपये से बनने वाले ट्रांसगंगा सिटी पुल को शासन की व्यय वित्त समिति से स्वीकृति मिलने के बाद बजट में इसका प्रावधान किया गया है। शासनादेश के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं, करीब दो हजार करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से प्रस्तावित गंगा रिवर फ्रंट की डीपीआर के लिए जारी हो चुके टेंडर 27 फरवरी को खुलेंगे। रिवर फ्रंट से दो जगह होगी पुल की कनेक्टिविटी गंगा रिवर फ्रंट की ट्रांसगंगा सिटी से दो जगह पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.