रुद्रपुर, जून 13 -- ट्रांजिट कैंप में गुरुवार देर रात छत से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नारायण कालोनी ट्रांजिट कैंप निवासी 19 वर्षीय चरन सिंह पुत्र राम प्रसाद मजदूरी करता था। चरन के भाई हरीश ने बताया कि गुरुवार करीब रात एक बजे उनके क्षेत्र की लाइट चली गई थी। गर्मी के कारण चरन छत पर सोने के लिए जा रहा था। छत पर अचानक उसका पैर फिसल गया और वह दो मंजिल से नीचे सड़क पर गिर गया।108 एंबुलेंस के जरिए उसे जिला अस्पताल लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चरन चार भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.