रुद्रपुर, फरवरी 7 -- रुद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, ट्रांजिट कैम्प निवासी महिला ने ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री चार फरवरी की सुबह करीब 11 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने रिश्तेदारी और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। थाना प्रभारी मोहन पांडे ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि किशोरी की तलाश के लिए आसपास के इलाकों, सीसीटीवी फुटेज और संभावित संपर्कों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...