संभल, जनवरी 16 -- दि बहजोई एजुकेशन डेवलपमेंट ट्रस्ट की छोटा फील्ड स्थित जमीन पर बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान गुरुवार को विवाद की स्थिति बन गई। जेसीबी मशीन से नींव की खुदाई का कार्य चल रहा था, तभी दूसरे समुदाय के लोगों ने निर्माण पर ऐतराज जताते हुए विरोध शुरू कर दिया। विरोध के दौरान महिलाओं ने मौके पर प्रदर्शन किया, जिससे कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के लोगों ने अपनी-अपनी बात रखी। दूसरे समुदाय के लोगों का कहना था कि निर्माण से उनकी धार्मिक स्थल से जुड़ी जमीन प्रभावित हो रही है, जबकि ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने आरोपों को निराधार बताया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने पुलिस को बताया कि बाउंड्री वॉल का निर्माण पूरी तरह ट्रस्ट की वैध भूमि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.