प्रयागराज, मई 31 -- प्रायगराज। स्वामी विवेकानंद न्याय सेवा ट्रस्ट की बैठक सुलेमसराय में आयोजित की गई। इस मौके पर मुख्य ट्रस्टी अनुपम त्रिपाठी ने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य समाज में गरीब और वंचित लोगों को सामाजिक न्याय दिलाना है। सचिव सुनीता त्रिपाठी ने ट्रस्ट के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कोषाध्यक्ष अमित मिश्र, पुष्कर मौर्य, शालिनी, अमित, अनुराग त्रिपाठी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...