मिर्जापुर, जनवरी 7 -- जिगना। स्थानीय थाना क्षेत्र के बिहसड़ा कला गांव के सामने बुधवार की शाम पांच बजे ट्रक से बचने में कार अनियंत्रित होकर पेड़ में टकरा गई। हादसे में दो लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को पीएचसी सरोई में भर्ती कराया। लालगंज थाना क्षेत्र के लालगंज बाजार निवासी 48 वर्षीय सुरेश पांडेय पुत्र विंध्यवासिनी पांडेय अपनी कार से 40 वर्षीया भयाहू सरिता पत्नी राकेश के साथ प्रयागराज गए थे। वहां से देर शाम वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही बिहसड़ा कला गांव के पास पहुंचे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बचने में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ में टकरा गई। हादसे में कार सवार दोनों लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी सर्रोंई में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख दोनों को मंडल...