कानपुर, फरवरी 5 -- कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के पास कानपुर-इटावा हाईवे पर तेज रफ्तार कार आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार दंपति सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को मेडिकल कालेज भेजा। महमूदपुर कटक उड़ीसा निवासी 30 वर्षीय खिरोद प्रसन्ना नायक अपने परिवार के साथ अयोध्या गए थे। वहां से वह लोग कार से वापस नई दिल्ली जा रहे थे। गुरुवार सुबह कानपुर - इटावा हाईवे पर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर के पास आगे जा रहे ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लेने से उनकी तेज रफ्तार कार पीछे से टकरा गई। दुर्घटना में खिरोद प्रसन्ना के अलावा उनकी 26 साल की पत्नी जयश्री व रिश्तेदार बहुलापारा महमूदपुर कटक उड़ीसा की रहने वाली 28 वर्षीय राज श्री पत्नी विकास चंद्रा व उनका दो साल का पुत्र प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.