हापुड़, जनवरी 5 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई जब ततारपुर बाईपास से बुलंदशहर कट के पास एक चलते ट्रक से सड़क पर सफेद धातु गिर गई। देखते ही देखते हल्ला मच गया कि ट्रक से चांदी गिरी है, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और चांदी लूटने वालों की भीड़ से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। बाईपास पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। लोगों के सड़क पर चांदी बटोरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो और चांदी गिरने की पुष्टि नहीं करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रक गढ़मुक्तेश्वर की ओर से ततारपुर बाईपास के रास्ते दिल्ली की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक बुलंदशहर कट के पास पहुंचा उसमें से सफेद रंग की कुछ धातु सड़क पर गिर गई। इसे देखकर वहां से गुजर रहे लोग रुक गए और ट्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.