नागपुर, अगस्त 11 -- हाईवे पर दुर्घटना के शिकार लोगों को मेडिकल सहायता प्रदान करने की तमाम व्यवस्थाओं के दावे किए जाते रहे हैं। लेकिन नागपुर से जो तस्वीर आई है, वह बेहद दुखद है। नागपुर को जबलपुर से जोड़ने वाले हाईवे पर एक शख्स की पत्नी का ट्रक से टक्कर लगने के चलते निधन हो गया। शख्स ने कई कोशिशें कीं कि कोई मेडिकल सुविधा मिल जाए। एंबुलेंस मिल जाए, जिससे उसे अस्पताल तक पहुंचाया जा सका। आसपास से गुजर रहे लोगों ने भी कोई मदद नहीं की। अंत में उसने महिला के शव को बाइक पर ही बांध लिया और लेकर जाने लगा। शख्स की पहचान अमित यादव के तौर पर हुई है। सोशल मीडिया पर इसका विचलित करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। महिला का ऐक्सिडेंट एक तेज रफ्तार ट्रक से हो गया था। इसके बाद शख्स ने मदद की गुहार लगाई, लेकिन हर तरफ से निराश होने के बाद बाइक पर ही पत्नी के शव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.